पृथ्वीराज ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द्विवेदी कहते हैं, ‘जब मैं आदित्य चोपड़ा से मिला तो उन्होंने पूछा कि आप फिल्म क्यों नही डायरेक्ट करना चाहते हैं? मैंने कहा, बिल्कुल करना चाहता हूं। फिर आदित्य बोले, जब हम पिछली बार मिले तब आपने इसका जिक्र क्यों नही किया। मैंने कहा,तब किसी और काम से हम मिले थे, उस समय दूसरे मुद्दे पर बात करके जिस काम के लिए मिले थे उस काम से भटकना नहीं चाह रहे थे। उन्होंने सब्जेक्ट के बारे में पूछा तो मैंने पृथ्वीराज चौहान के बारे में बताया। आदित्य चोपड़ा ने पूछा, अब तक इस पर फिल्म क्यों नही बनाई। मैंने कहा, हमारी फिल्म का बजट इतना ज्यादा होता है कि कोई निर्माता तैयार नहीं होता। उन्होंने बजट के बारे में पूछा तो मैंने कहा, हमारी फिल्म सौ करोड़ से शुरू होती है।’