फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double XL: सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की डबल एक्सएल का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Thu, 22 Sep 2022 01:47 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
डबल एक्सएल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा पहली बार बड़े पर्दे पर 'डबल एक्सल' में एक साथ नजर आने वाली हैं। सतराम रमानी के निर्देशन में बनी इस स्लाइस ऑफ लाइफ कॉमेडी फिल्म का आज टीजर रिलीज किया गया है। 30 सेकंड के इस टीजर में हुमा और सोनाक्षी को देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस टीजर के साथ निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डबल एक्सएल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत और यूके में बड़े पैमाने पर शूट की गई फिल्म 'डबल एक्सएल' दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी दिखाती है। एक महिला उत्तर प्रदेश से है, तो दूसरी अर्बन न्यू दिल्ली की रहने वाली है और दोनों एक ऐसे समाज से हैं जहां अक्सर एक महिला की सुंदरता या आकर्षण के लिए उसके साइज को जिम्मेदार ठहराया जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
डबल एक्सएल - फोटो : सोशल मीडिया
'डबल एक्सएल' गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज द्वारा टी-सीरीज फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत की गई है। यह वाकाओ फिल्म्स, एलेमेन3 एंटरटेनमेंट और रिक्लाइनिंग सीट्स सिनेमा प्रोडक्शन है। इस फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया। कहा जा रहा है कि अभिनेत्रियों ने 15 से 20 किलो वजन बढ़ाया है।
विज्ञापन

4 of 4
डबल एक्सएल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा जहीर इकबाल, महत राघवेंद्र भी नजर आएंगे। 'डबल एक्सएल' 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें