क्या बनने वाला है 'दोस्ताना' का दूसरा पार्ट? क्या मेकर्स इस फिल्म के लिए करने वाले हैं कार्तिक आर्यन को कास्ट? फिल्मी गलियारों में इस सवाल पर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, दोस्ताना की सफलता के बाद फिल्म मेकर्स कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर के साथ फिल्म का दूसरा पार्ट लाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, कार्तिक आर्यन से झगड़े के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और प्रोजेक्ट पर ताला लग गया। लेकिन, हाल ही में निर्माता-निर्देशक करण जौहर और एक्टर सिद्धार्थ के बीच हुए मजाक ने फिर से दोस्ताना-2 पर चर्चा तेज कर दी है।