फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सिंगर ने खाया करीब 5 हजार का खाना, टिप में दे दिए 1.44 लाख रुपये, बेहोश हो गई वेट्रेस

Sat, 04 Jan 2020 05:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
2020 टिप - फोटो : Twitter
हॉलीवुड सिंगर डॉनी वाह्लबर्ग इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल काम ही उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। नये साल की शुरुआत पर डॉनी ने एक वेट्रेस की जिंदगी बना दी है। अब जरा सोचिए आप किसी होटल में खाने गए और ज्यादा से ज्यादा कितने का टिप दिया होगा? हजार दो हजार और बहुत पैसे हुए तो 10 हजार।
विज्ञापन

2 of 4
Donnie Wahlberg - फोटो : Twitter
लेकिन हॉलीवुड के मशहूर सिंगर डॉनी वाह्लबर्ग ने एक वेट्रेस को 2020 डॉलर यानी 1.44 लाख रुपये टिप में दिए हैं। डॉनी का रेस्त्रां में बिल सिर्फ $78 डॉलर यानी 5600 रुपये ही आया था। सिंगर ने बिल पर लिखा, "थैंक्यू बेथनी, हैप्पी न्यू ईयर। 2020 टिप चैलेंज।" 

विज्ञापन

3 of 4
Donnie Wahlberg - फोटो : Twitter

डॉनी की पत्नी जेनी मैकार्थी ने इस बिल की फोटो अपने ट्विटर पर शेयर की। देखते ही देखते ये वायरल हो गया। डॉनी वाह्लबर्ग IHOP STORE नाम के रेस्त्रां में खाने गए थे। इतना ही नहीं डॉनी ने वेट्रेस को कहा था- यह रसीद तब तक मत खोलना जब तक हम यहां से चले न जाएं। वेट्रेस डेनिएल फ्रेंजोनी ने बताया- उनके जाने के बाद जैसे ही मैंने वो रसीद देखी, मैं बेहोश हो गई।

विज्ञापन

4 of 4
Donnie Wahlberg - फोटो : Twitter
वेट्रेस डेनिएल फ्रेंजोनी इस टिप से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही डॉनी की फैन थी और उन्हें खाना सर्व करने के बाद बहुत खुश हुई। मेरे जैसे लोगों के साथ ऐसी खुशकिस्मती शायद ही होती है। मैं इन पैसों से अपना भविष्य बनाऊंगी। अपने बच्चों की परवरिश करूंगी। खबरों की मानें तो डेनिएल पहले शेल्टर होम में रहती थीं अब उन्होंने एक नया घर ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें