अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचने पर अहमदाबाद में जोरदार स्वागत किया गया। मोटेरा स्टेडियम पहुंचने पर जहां पीएम मोदी ने नमस्ते ट्रंप, नमस्ते ट्रंप कहकर अपने भाषण की शुरुआत की। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारतीय प्रधानमंत्री के कार्यों से प्रभावित दिखे।