फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान की प्रेमिका सुमन का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री नब्बे के दशक में सफलता के चरम पर थीं लेकिन अचानक ही उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
सलमान की 'भाभी' बनने को तैयार है उनकी ये 'प्रेमिका'
2 of 5
- फोटो : Instagram/bhagyashree.23
अब भाग्यश्री हिंदी फिल्मों में वापस आना चाहतीं हैं और इसके लिए उन्हें सलमान की भाभी बनने में भी कोई एतराज नहीं है यानि अगर किसी फिल्म में उन्हें सलमान की भाभी बनने का मौका मिले तो वो उसके लिए भी तैयार हैं लेकिन उन्हें इस बात की चिंता है कि दर्शक उन्हें इस रूप में स्वीकार करेंगे या नहीं।
विज्ञापन
सलमान की 'भाभी' बनने को तैयार है उनकी ये 'प्रेमिका'
3 of 5
- फोटो : Instagram/bhagyashree.23
भाग्यश्री ने इसका खुलासा हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया। फिल्मों को अलविदा कहने की वजह के बारे में पूछे जाने पर भाग्यश्री ने कहा, 'मेरे पति हिमालय बहुत ही पज़ेसिव थे। मुझे किसी गैर मर्द के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करते देख उन्हें बिल्कुल भी सहज महसूस नहीं होता था। जबकि मेरे सास-ससुर मेरे पति से ज्यादा कूल हैं। इसी वजह से मैंने फिल्में छोड़ दीं थीं।'
सलमान की 'भाभी' बनने को तैयार है उनकी ये 'प्रेमिका'
4 of 5
- फोटो : Instagram/bhagyashree.23
बॉलीवुड को अलविदा कहने के तकरीबन एक दशक बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में वापसी लेकिन उनकी ये वापसी तेलुगू सिनेमा से हुई। तेलुगू फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी, कन्नड़ और भोजपुरी फिल्में भी कीं।
हालांकि इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया। लेकिन अचानक ही उनके कंधे में कुछ परेशानी हो गई जिसकी वजह से उन्हें एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया से दूर जाना पड़ा।
सलमान की 'भाभी' बनने को तैयार है उनकी ये 'प्रेमिका'
5 of 5
- फोटो : Instagram/bhagyashree.23
लेकिन अब भाग्यश्री अपनी तीसरी इनिंग के लिए कमर कस चुकी हैं। वो पहले से ज्यादा बोल्ड और आत्मविश्वास से भरपूर हैं। अब बस उन्हें अच्छे ऑफर का इंतजार है। देखते हैं उनकी ये मुराद कब पूरी होती है।