फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Don 3: सीलिंग नहीं होती तो ये सुपरस्टार बनता ओरिजनल ‘डॉन’ का हीरो, अमिताभ ने भी खुलकर जताया आभार

Wed, 09 Aug 2023 09:47 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

'डॉन 3' में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए अमिताभ बच्चन स्टारर 'डॉन' से जुड़ा एक मजेदार किस्सा लेकर आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
डॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 1978 को हिंदी सिनेमा में अमिताभ बच्चन का साल कहा जाता है। इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों में तीन फिल्में अमिताभ की रहीं और तीनों पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर। इस साल अमिताभ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी ‘मुकद्दर का सिकंदर’, जिसमें वह रेखा के साथ थे। प्रकाश मेहरा निर्देशित इस फिल्म के बाद दूसरे नंबर पर रही यश चोपड़ा की ‘त्रिशूल’ और इसके बाद तीसरे नंबर पर आई निर्देशक चंद्रा बारोट की फिल्म ‘डॉन’। वैसे तो इन दिनों ‘डॉन 3’ के चर्चे हर तरफ हैं और तमाम वेबसाइट पर इस बात को लेकर पोल भी चल रहे हं कि इसके अनाउंसमेंट वीडियो में रणवीर सिंह की पहली झलक शाहरुख खान के मुकाबले कैसी है लेकिन क्या आपको पता है कि  ओरिजिनल फिल्म ‘डॉन’ बनाने वालों की भी पहली पसंद अमिताभ बच्चन नहीं थे।
विज्ञापन

2 of 6
जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जी हां, फिल्म ‘डॉन’ बनाने वाले सबसे पहले सलीम-जावेद की लिखी ये फिल्म लेकर अमिताभ बच्चन के पास नहीं बल्कि उस दौर के एक और सुपरस्टार जितेंद्र के पास गए थे। लेकिन, उन दिनों फिल्म सितारों पर इस बात की सीलिंग लगी थी कि वह एक नियत संख्या से अधिक फिल्में एक साथ नहीं कर सकते थे। दरअसल, 70 और 80 के दशक में स्टार्स एक साथ इतनी ज्यादे फिल्में  साइन कर लेते हैं कि एक -एक निर्माता को अपनी फिल्म को पूरा करने में तीन से चार साल तक लग जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
डॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसे में फिल्म निर्माताओं ने संगठित होकर नियम बनाया कि कोई भी स्टार साल में छह से ज्यादा फिल्में साइन नहीं करेगा। अगर उसने छह से ज्यादा फिल्में साइन की, तो उस पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। फिल्म 'डॉन' के निर्देशक चंद्रा बरोट जब फिल्म का ऑफर लेकर जितेंद्र के पास गए तो जितेंद्र पहले से ही छह फिल्में साइन कर चुके थे। इस वजह से जितेंद्र ने 'डॉन' में काम करने की असमर्थता जताई। 

Spandana Funeral: पत्नी स्पंदना के अंतिम संस्कार में रो पड़े विजय राघवेंद्र, यश ने गले लगाकर दी सांत्वना

4 of 6
डॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'डॉन' की कहानी जितेंद्र को काफी पसंद थी। निर्माताओं के द्वारा प्रतिबंध की वजह से जितेंद्र 'डॉन' फिल्म नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने ही फिल्म में अमिताभ बच्चन को लेने का सुझाव दिया। इस तरह से अमिताभ बच्चन को फिल्म 'डॉन' ऑफर हुई। और, यह फिल्म अमिताभ बच्चन के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म में अनजान के लिखे और कल्याणजी आनंदजी के संगीतबद्ध गाने भी उन दिनों खूब हिट हुए। खासतौर से ‘खइके पान बनारस वाला...!’

Stardom: आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' से जुड़ा इस सुपरस्टार का नाम, रणबीर-करण संग मचाएंगे धमाल?
 
विज्ञापन

5 of 6
डॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जितेंद्र को पूरा विश्वास था कि 'डॉन' के किरदार के साथ अमिताभ बच्चन ही सही न्याय कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने चंद्रा बरोट को फिल्म में अमिताभ बच्चन को लेने का सुझाव दिया। इतना ही नहीं,  जितेंद्र ने खुद भी अमिताभ बच्चन को फोन करके बताया कि 'डॉन' की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है, इसे हाथ से मत जाने देना। जब अमिताभ बच्चन ने 'डॉन' की स्क्रिप्ट पड़ी तो उन्होंने  जितेंद्र के बारे में कहा कि उनको स्क्रिप्ट की अच्छी समझ है। अब भी इस फिल्म का जिक्र चलने पर वह ये बात मानते हैं और जितेंद्र का आभार भी जताते हैं।

Kushi: 'शादी के लिए प्यार ही काफी है...', विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'कुशी' का ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान-रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'डॉन' ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म का रीमेक फरहान अख्तर ने बनाया जो साल 2006 में रिलीज हुआ। शाहरुख खान इस फिल्म में डॉन की भूमिका में नजर आए। पांच साल के बाद इस फिल्म का सीक्वल साल 2011 में रिलीज हुआ। काफी लंबे समय से 'डॉन 3' को लेकर चर्चा हो रही थी। लेकिन फिल्म के निर्माताओं में से एक और इसके निर्देशक फरहान अख्तर ने अब फिल्म 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह के नाम की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें