हिंदी फिल्मों की रिलीज से पहले और रिलीज के बाद होने वाले सुनियोजित प्रचार में क्या सही बताया जा रहा है और क्या सिर्फ दर्शकों को भरमाने की कोशिश है, इसका पता लगाना आम फिल्म दर्शकों के बूते का अब रहा नहीं। सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले लोगों की एजेंसियां इसे एक अलग ही धंधे में तब्दील कर चुकी हैं। इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के रिलीज के 10वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमा लेने का खूब हल्ला है लेकिन सच ये भी कि 100 करोड़ रुपये की कमाई भी अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म के हिट की गारंटी नहीं होती। चलिए आपको बताते हैं हिंदी सिनेमा में 100 करोड़ी फिल्मों का इतिहास..