फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा से लेकर नीता अंबानी तक को साड़ी पहनाती है ये महिला, कमाई जानकर छूट जाएंगे पसीने

Thu, 27 Feb 2020 06:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dolly Jain - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अक्सर आपने अलग-अलग स्टाइल में साड़ी पहने हुए जरूर देखा होगा, कभी-किसी अवॉर्ड फंक्शन में तो कभी किसी शाही शादी में। लेकिन क्या आप जानते हैं इस तरह के समारोह में ये अभिनेत्रियां खुद साड़ी नहीं पहनती। क्या आपको पता है कि नीता अंबानी, प्रियंका चोपड़ा, श्रीदेवी जैसी शख्सियत को साड़ी पहनाने वाली महिला कौन है? ये महिला डॉली जैन हैं।
विज्ञापन

2 of 5
dolly jain
बंगलौर में पली बढ़ी डॉली ने हमेशा से जीन्स टॉप ही पहना लेकिन शादी के बाद उन्हें पता चला की उनके ससुराल में सिर्फ साड़ी ही पहन सकते हैं। और फिर मजबूरी के रूप में शुरू हुआ साड़ी पहनने का सिलसिला प्रोफेशन बन गया।
विज्ञापन

3 of 5
डॉली जैन
डॉली ने बीबीसी से बातचीत में बताया था- शुरुआत में मैंने सोचा कि अगर मुझे यही पहनना है तो मुझे इसे स्टाइल भी करना चाहिए फिर मैंने साड़ी को अलग-अलग तरीके से पहनना शुरू किया। आज सोचती हूं तो लगता है कि अच्छा हुआ कि मेरे ससुराल वालों ने मुझे घर पर कुछ और नहीं पहनने दिया क्योंकि आज में जो भी हूं उनकी ही बदौलत हूं।

4 of 5
डॉली जैन
आपको जानकर हैरानी होगी की डॉली का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। पहली बार में उन्होंने 80 तरह से साड़ी बांधकर रिकॉर्ड बनाया दूसरी बार में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 325 अलग-अलग तरह से साड़ी पहनने और बांधने का नया रिकॉर्ड बनाया और साथ ही एक साड़ी को साढ़े 18 सेकंड में पहनने का रिकॉर्ड भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉली जैन
आज बॉलीवुड की अधिकतर अभिनेत्रियों की पहली पसंद डॉली जैन हैं। आज डॉली नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी और प्रियंका चोपड़ा तक को साड़ी पहना चुकी हैं। डॉली श्रीदेवी को भी साड़ी पहनाती थीं। आज डॉली बड़े डिजाइनर्स जैसे सब्यसाची से लेकर मनीष मल्होत्रा के क्लाइंट्स को साड़ी और लहंगा पहनाती हैं। डॉली की साड़ी बांधने की फीस 25 हजार से शुरू होती है और हाई प्रोफाइल शादियों और उनके कार्यक्रमों में ये लाखों रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें