फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM MODI के इस कैबिनेट मंत्री पर बन रही फिल्म, मार्च तक हो सकती है रिलीज

Sat, 16 Feb 2019 03:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नितिन गडकरी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के बाद अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर भी फिल्म आने वाली है। फिल्म का नाम 'गडकरी' रखा गया है। नितिन गडकरी पर बन रही फिल्म 'गडकरी' का ट्रेलर भी सामने आ चुका है। फिल्म 'गडकरी' में राहुल चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म 5 मार्च से पहले youtube पर रिलीज की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 4
नितिन गडकरी
इस फिल्म के निर्देशक अनुराग भुसारी ने कहा है कि 'यह किसी तरह का प्रचार नहीं है, बल्कि पूरी फिल्म तथ्यों पर आधारित है। हमने उनकी जिंदगी, राजनीतिक यात्रा, उनके केंद्रीय मंत्री बनने तक की कहानी बयां की है।'
विज्ञापन

3 of 4
 केंद्रीय जल संसाधन, गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी
फिल्म निर्देशक का कहना है कि फिल्म में नितिन गडकरी के जीवन को काफी संतुलित तरीके से दिखाया गया है। मैं दर्शकों को इस बात का भरोसा दिला सकता हूं कि फिल्म में वास्तविकता को ही दिखाया गया है। किसी भी तरह के प्रचार का मेरी फिल्म से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
नितिन गडकरी
इस फिल्म पर पिछले साल सितंबर में काम शुरू हुआ था। 6 महीने की रिसर्च के बाद निर्देशक अनुराग भुसारी ने दो महीने में फिल्म पूरी कर ली। उनका कहना है कि पूरी फिल्म 'क्राउड फंडिंग' से बनी है। इसे पूरा करने में दो महीने का समय लगा। नितिन गडकरी जैसे नेता के नाम पर कोई प्रोड्यूसर मिलना आसान था लेकिन उससे फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव करने का दबाव पड़ सकता था। इसलिए मुश्किल होते हुए भी मैंने 'क्राउड फंडिंग' का रास्ता चुना।

यहां देखें ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें