फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड के इस एक्टर ने रणवीर सिंह के 'गली ब्वॉय' की जमकर की तारीफ, वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 16 Feb 2019 02:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Will Smith and Ranveer Singh - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' ने इन दिनों बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक हर किसी ने उनके अभिनय की तारीफ की है। 'गली ब्वॉय' में पहली बार रणवीर सिंह रैपर की भूमिका में दिखाई दिए हैं। उनके इस किरदार और रैप की भी जमकर तारीफ हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विल स्मिथ - फोटो : file photo
इन सबके बीच हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ भी 'गली ब्वॉय' में रणवीर सिंग की एक्टिंग और रैप के कायल हो गए हैं। यही वजह है कि 'मैन इन ब्लैक' एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विल स्मिथ रणवीर सिंह और फिल्म 'गली ब्वॉय' की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Will Smith - फोटो : file photo
विल स्मिथ के इस वीडियो को ट्विटर पर 'रणवीर सिंह TBT' नाम के रणवीर सिंह के फैन क्लब पेज ने शेयर किया है। वीडियो में विल स्मिथ रणवीर सिंह को गली ब्वॉय के लिए बधाई देते हुए कहते हैं- 'यो रणवीर आपको बधाई, मुझे बहुत पसंद आया जो अपने गली ब्वॉय मेें किया है, मेरे लिए तुम्हारा रैप पुरानेे स्कूल के हिप-हॉप के सीन जैसा है, पूरी दुनिया इस तरह हिप हॉप करती है, मुझे ये पसंद आया। ढेर सारी बधाई।'

 

4 of 5
Ranveer Singh and Alia Bhatt - फोटो : instagram
रणवीर सिंह के लिए विल स्मिथ का यह मैसेज वीडियो सोशल मीडिया का खूब वायरल हो रहा है। रणवीर के फैंस इस  वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि रणवीर सिंह और विल स्मिथ अच्छे दोस्त भी हैं। विल स्मिथ जब भी इंडिया आते हैं तो वह रणवीर सिंह से भी मुलाकात करते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gully boy - फोटो : file photo
बात करें फिल्म गली ब्वॉय की तो,यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट और कल्की केकलां मुख्य भूमिका में हैं। रिलीज से पहले 'गली ब्वॉय' को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया है। 'गली ब्वॉय' का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। खास बात यह है कि जोया अख्तर के साथ रणबीर सिंह की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने जोया के साथ 'दिल धड़कने दो' में काम किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें