फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिका कपूर से परेशान हुए डॉक्टर और जनता कर्फ्यू के लिए रजनीकांत ने की फैंस से अपील, पांच खबरें

Sun, 22 Mar 2020 01:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) में भर्ती कराया गया है। यहां उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। लेकिन डॉक्टर्स का आरोप है कि कनिका किसी सेलिब्रेटी की तरह व्यवहार कर रही हैं और इलाज में सहयोग नहीं कर रहीं।

कनिका कपूर के नखरों से परेशान हुए डॉक्टर, अधिकारी बोले- स्टार की तरह आ रही हैं पेश
विज्ञापन

2 of 5
Rishi, Kanika and Ashoke Pandit - फोटो : twitter
सिनेमाजगत में कई हिट गाने दे चुकीं गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को इस वक्त लखनऊ के अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। कनिका लंदन से लखनऊ आई थीं। जिसके बाद उनकी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। लापरवाही बरतने की वजह से गायिका पर यूपी पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अभिनेत्री के इस गैर जिम्मेदाराना रवैया पर आम हो या खास हर कोई प्रतिक्रिया दे रहा है।

कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने पर बॉलीवुड ने किया ऐसे रिएक्ट, जानें किस सितारे ने क्या कहा?
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस से लड़ने के किए भारत हर संभव कोशिश कर रहा है। अब तक भारत में 280 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले आ चुके हैं। ऐसे में भारत के कई राज्यों को लॉकडाउन कर दिया है। वहीं कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसके तहत पीएम मोदी ने देश की जनता से सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक घर से ना निकलने की अपील की है।

जनता कर्फ्यू में खिड़की-दरवाजे खोलकर डॉक्टर्स के लिए ये खास काम करेंगे अमिताभ बच्चन, हर कोई करेगा तारीफ
 

4 of 5
John Abraham - फोटो : Social Media
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चीन के वुहान से शुरू हुए इस खतरनाक वायरस की चपेट में 170 से ज्यादा देश आ चुके हैं। विश्वभर में कोरोना वायरस से मारने वालों की संख्या 11 हजार के पार हो चुकी है और संक्रमित होने वालों की संख्या दो लाख 80 हजार से ज्यादा हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहा है। 

कोरोना वायरस को जानवरों की वजह से फैलने का दावा करने पर BMC पर बिफरे जॉन, मांगनी पड़ी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rajinikanth - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस को मात देन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। उनके इस फैसले की देश की कई हस्तियों ने काफी तारीफ की है। फिल्मी सितारे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू की तारीफ कर रहे हैं। वहीं ये सितारे अपने फैंस को जनता कर्फ्यू के लिए सहयोग करने की अपील भी कर रहे हैं। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपने फैंस को जनता कर्फ्यू के लिए सहयोग करने को बोला है।

पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू के लिए रजनीकांत ने फैंस से की खास अपील, कहा- 'देश को संकट में नहीं लाना'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें