फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor G Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘डॉक्टर जी’, आठ दिन में हुआ महज इतना कारोबार

Fri, 21 Oct 2022 10:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने शानदार अभिनय और फिल्म के चुनाव के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता हर फिल्म के साथ कुछ नया लेकर दर्शकों के बीच हाजिर हो जाते हैं। इस बार आयुष्मान डॉक्टर बन पर्दे पर वापस लौटे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई 'डॉक्टर जी' से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के आठवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि शुक्रवार को फिल्म ने कितनी कमाई की...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना लीग से हटकर फिल्मों में काम करने के लिए मशहूर हैं और इस बार भी वह 'डॉक्टर जी' के साथ एक अलग कॉन्सेप्ट लेकर आए थे। ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत करने वाली 'डॉक्टर जी' का कलेक्शन अब धीरे-धीरे घटता जा रहा है। पहले दिन 3.87 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन भी अच्छा कलेक्शन किया था। लेकिन पहले वीकएंड तक जहां फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, तो अब दिन-ब-दिन इसकी कमाई में गिरावट आ रही है।

Bollywood Gossips: हनुमान बनने के लिए सीता से भी ज्यादा समय लेते थे दारा सिंह, तीन से चार घंटे होता था मेकअप
विज्ञापन

3 of 4
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
'डॉक्टर जी' ने बुधवार को 1.57 करोड़ रुपये कमाए थे, तो गुरुवार को इसकी कमाई 1.11 करोड़ रुपये रही। वहीं, अब शुक्रवार यानी आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसकी कमाई 1.15 करोड़ रुपये हुई है। 14 अक्तूबर को रिलीज हुई 'डॉक्टर जी' का अब तक का कलेक्शन 22.15 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में अब देखना होगा कि दिवाली की छुट्टी से फिल्म को फायदा मिलता है या नहीं।

Kantara: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने हासिल किया एक और मुकाम, अब वियतनाम में जलवा दिखाएगी फिल्म
विज्ञापन

4 of 4
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
'डॉक्टर जी' की बात करें तो फिल्म में आयुष्मान खुराना महिलाओं के डॉक्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसे 35 करोड़ के बजट में बनाया गया है। इस फिल्म से अनुराग कश्यप की बहन अनुभूति कश्यप ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया है। आयुष्मान के अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म को 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

Bollywood Relatives: बॉलीवुड के इन रिश्तों से अनजान होंगे आप, जानिए असल जिंदगी में कौन है किसका रिश्तेदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें