अपने शानदार अभिनय के जरिए दर्शकों के दिलों और फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने वाले मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बार फिर मनोरंजन करने के लिए दर्शकों के बीच अपनी नई फिल्म लेकर आ गए हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'डॉक्टर जी' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन एक बार फिर बॉलीवुड की नैया बॉक्स ऑफिस पर डूबती दिखाई दे रही है। ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली 'डॉक्टर जी' के कलेक्शन में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रहा है। जहां चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं पांचवें दिन भी फिल्म टिकट खिड़की पर पस्त नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई की-