मैं हूं ना
- फोटो : ट्विटर
फराह खान ने आगे कहा कि हम फिल्म की शूटिंग आगे नहीं बढ़ा सकते थे क्योंकि दिसंबर के महीने में ही हमें कॉलेज आवंटित किए गए थे, उस समय बच्चों की छुट्टी होती है और हमें शूटिंग के लिए आसानी हो जाती। उस समय मैंने चुरा लिया है तुमने देखी, जिसमें जायद खान और ऐशा देओल थे। शिरीष कुंदर इसके एडिटर थे। उस समय जायद खान की मुस्कान और उनका पर्सोना मुझे काफी भाया था, इसलिए बाद में जायद खान को इस रोल के लिए फाइनल किया गया।