योगी बाबू
- फोटो : instagram/actor_yogibabu
योगी बाबू ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार्स जैसे रजनीकांत और नयनतारा सहित अन्य के साथ काम किया है। वह आखिरी बार ड्रामा फिल्म दरबार में नजर आए थे। फिल्म में अजीत की मुख्य भूमिका थी। इसे एच विनोथ ने निर्देशित किया था जबकि फिल्म के निर्माता बोनी कपूर थे। योगी बाबू को फिल्म Kolamvau Kokila से बड़ी पहचान मिली थी। उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में काम किया था। बता दें कि योगी बाबू का असली नाम बाबू था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत फिल्म योगी से की थी। इस फिल्म के बाद उनका नाम योगी बाबू हो गया।