दो पत्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
डबल रोल को लेकर बोलीं कृति सेनन
कृति फिल्म से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख रही हैं। उन्होंने कहा कि कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है। कृति सेनन ने बताया कि वह कनिका ढिल्लों के पास गई थीं। उनके पास कुछ जुड़वा बहनों की कहानी थी। कनिका ने कृति सेनन से पूछा कि आपके पास कोई स्टोरी आइडिया हो तो बताइए। इस पर कृति ने एक आइडिया बताया और फिल्म पर काम करना शुरू हो गया। काजोल, कृति और शहीर अभिनीत 'दो पत्ती' फिल्म आज यानी 25 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में कृति सेनन का डबल रोल है।