फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर अपनाएं आठ अभिनेत्रियों का यह शानदार लुक, आलिया-करीना की तरह दिखें बेहद खूबसूरत

Mon, 20 Oct 2025 01:11 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diwali Look 2025: दिवाली के इस खास अवसर पर कई सेलेब्स ने अपने लेटेस्ट दिवाली लुक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं, तो कुछ स्टार्स के बेहतरीन लुक अपनाकर आप भी दिवाली पार्टी की शान बन सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 9
दिवाली 2025 लुक - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवाली त्योहार है खुशियों का, गिफ्ट्स का और शानदार लुक का। इस दिवाली पर अगर आप कंफ्यूज हैं कि किस तरह के कपड़े पहनें तो पेश है आपके लिए इन आठ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के शानदार दिवाली लुक। इन्हें अपनाकर आप भी बेहद खूबसूरत दिखेंगीं।
 
विज्ञापन

2 of 9
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा ही अपने लुक से सभी का दिल जीत लेती हैं। ऐश्वर्या का यह रेड ड्रेस लुक आप भी इस दिवाली पर अपनाकर अपने लुक पर चार चांद लगा सकती हैं। ऐश्वर्या का यह लुक पार्टी में आपकी शान बना बढ़ा देगा। ऐश्वर्या ने इस लुक में गहरे लाल रंग का सूट पहना हुआ है, जिसके ऊपर हैवी कढ़ाई की हुई है।
विज्ञापन

3 of 9
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन ने फिलहाल अपनी किसी नई फिल्मों की घोषणा नहीं की हैं। लेकिन वह अक्सर अपने ग्लैम लुक से हर किसी को हैरान कर देती हैं। वैसे सुष्मिता वेब सीरीज 'आर्या' के आगे के सजीन में नजर आ सकती हैं। बहरहाल, लुक की बात करें तो सुष्मिता का यह रेड ड्रेस लुक अपनाकर इस दिवाली पर आप भी मिस यूनिवर्स दिखेंगीं। सुष्मिता ने रेड साड़ी में किलर लुक से सभी फैंस को हैरान कर दिया। 
 

4 of 9
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन भी नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जो 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में रकुल ने अपना दिवाली लुक शेयर किया है। इस लेटेस्ट लुक में रकुल ने इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है। इस लुक को अपनाकर आप भी स्टालिश दिख सकती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 9
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी साउथ आगामी फिल्म 'जटाधरा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'जटाधरा' एक एक्शन ड्रामा है। हाल ही में सोनाक्षी ने अपना दिवाली लुक इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। सोनाक्षी ने ब्लू रंग की स्टाइलिश ड्रेस पहनी। सोनाक्षी का यह लुक मॉर्डन होने के साथ ही ट्रेडिशनल लुक भी दे रहा है।
विज्ञापन

6 of 9
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी फिल्म 'केडी - द डेविल' में मजर आएंगी, जो एक कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें दक्षिण सिनेमा के सितारे हैं। इस फिल्म में शिल्पा के साथ संजय दत्त भी नजर आएंगे। शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपना दिवाली लुक शेयर किया था। इस लुक में शिल्पा शेट्टी ने मोतियों से बने ब्लाउज के साथ सिंपल साड़ी पहनी, जो इस दिवाली के लिए बिल्कुल परफेक्ट लुक है।

यह भी पढ़ें: सिद्धांत चतुर्वेदी ने दोस्तों संग मनाया दिवाली का जश्न, शेयर की पार्टी की खास झलक
 
विज्ञापन

7 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट 'अल्फा' (YRF स्पाई यूनिवर्स, शरवरी के साथ), कथित तौर पर 'जी ले जरा' (प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ) और 'लव एंड वॉर' (रणबीर कपूर के साथ) में नजर आने वाली हैं। आलिया ने कुछ ही देर पहले अपना शानदार दिवाली लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस गोल्डन ट्रेडिशनल ड्रेस में आलिया की तरह आप भी खूबसूरत दिख सकती हैं और अपनी दिवाली को और भी शानदार बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर डगमगा रही है वरुण-जान्हवी की फिल्म, जानें 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का 18वें दिन का कलेक्शन

8 of 9
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान 'दायरा' (मेघना गुलजार निर्देशित) में नजर आएंगी। ये एक्शन और ड्रामा पर आधारित हैं। करीना ने कुछ ही देर पहले अपना शानदार लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस लुक में करीना लाइट ब्लू और गोल्डन लहंगे में बेहद हसीन दिख रही हैं। आप भी करीना का यह लुक अपना सकती हैं और दिवाली पार्टी की जान बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: क्या रणवीर अल्लाहबादिया ने कर ली शादी ? रवि दुबे दिवाली में यूट्यूबर ने किया कुछ ऐसा इशारा
विज्ञापन

9 of 9
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थामा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रश्मिका ने कुछ ही देर पहले अपना दिवाली लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस लुक में रश्मिका ग्रीन रंग के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। आप भी इस दिवाली पर रश्मिका का यह शानदार लुक अपना सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 'एटली कुछ ऐसा बना रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखा होगा', दीपिका-अल्लू की फिल्म को लेकर रणवीर सिंह भी हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें