पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यूं तो यह पर्व दीपों के उत्सव के नाम से मशहूर है, लेकिन इस दिन लोग पटाखों छोड़कर भी अपनी खुशी व्यक्त करते हैं। आसमान में तारों की तरह टिमटिमाते पटाखे देखने में जितने सुंदर लगते हैं, कभी-कभी यह उतने ही घातक भी साबित होते हैं। पटाखों की वजह से बहुत से हादसे होते हैं और इनका शिकार न केवल आम आदमी बल्कि कई सितारे भी होते हैं। आज दिवाली के मौके पर हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे, जो पटाखों के चलते हादसों का शिकार हो चुके हैं।