दीपावली का त्योहार नजदीक है। हर ओर इस पर्व की रौनक दिखाई दे रही है। बॉलीवुड में भी दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। तमाम सितारे दिवाली पार्टी होस्ट कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने प्री-दिवाली पार्टी होस्ट की थी। फिर, कृति सेनन ने दिवाली पार्टी दी। वहीं, बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी दिवाली पार्टी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने भव्य अंदाज में दिवाली की पार्टी आयोजित की, जिसमें कटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत तमाम सितारों ने शिरकत की।