फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: दिवाली बेहद धूमधाम से मनाते हैं ये मुस्लिम सेलेब्स, लिस्ट का आखिरी नाम कर देगा हैरान

Sun, 23 Oct 2022 05:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : social media
हमारे देश का सबसे बड़ा त्योहार माने जाने वाला दिवाली का पर्व हर कोई धूमधाम से मनाता है। बॉलीवुड में भी हर त्योहार की तरह इसे भी शानदार तरीके से मनाया जाता है। कई सेलेब्स हैं इस त्योहार पर अपने दोस्तों के लिए दिवाली पार्टी रखते हैं और दिवाली का जश्न मनाते हैं। इस बार भी दिवाली पार्टी का दौर चल रहा है। बॉलीवुड स्टार्स अपने घर पर दिवाली पार्टी रख रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हिंदू सेलेब्स के साथ कुछ मुस्लिम एक्टर्स भी हैं, जो दिवाली पर दिल खोलकर सबके लिए पार्टी रखते हैं। जी हां, बॉलीवुड में कुछ ऐसे मुस्लिम सेलेब्स हैं जो जितनी धूमधाम से ईद मनाते हैं, उतने ही उल्लास के साथ दिवाली भी मनाते हैं। इनमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों के नाम शामिल हैं। दिवाली के रौनक के बीच हम आपको उन सितारों के बारे में ही बताने जा रहे है....
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान अपने परिवार के साथ 2018 में रखी गई दिवाली पार्टी के दौरान - फोटो : social media
शाहरुख खान
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का है। 'किंग ऑफ रोमांस' के नाम से मशहूर शाहरुख खान अपने धर्म के त्योहारों की तरह ही पूरी शिद्दत और आस्था के साथ हिंदू धर्म के त्योहार भी परिवार के साथ मनाते हैं। वह लगभग हर साल अपने घर मन्नत पर प्री-दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसमें बॉलीवुड के बहुत से स्टार्स शिरकत करते हैं। दिवाली के साथ ही शाहरुख गणेश चतुर्थी भी बहुत ही धूम-धाम से मनाते हैं। आपको बता दें शाहरुख की पत्नी गौरी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में वह अपने धर्म के साथ-साथ अपनी पत्नी के धर्म का भी दिल से सम्मान करते हैं। 
Jacqueline Fernandez: 'देश छोड़ने की फिराक में थीं जैकलीन, नहीं किया सहयोग', जानें कोर्ट में ईडी में क्या कहा?
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान द्वारा रखी गई दिवाली पार्टी की एक तस्वीर - फोटो : social media
आमिर खान
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वैसे तो अक्सर आमिर पर देश विरोधी और धर्म विरोधी बयान देने के आरोप लगते रहते हैं, लेकिन वह भी हर साल अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं। उनकी दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत करते हैं।  दिवाली पार्टी के दौरान आमिर के घर हर साल सितारों का मेला लगता है।
धनतेरस पर त्योहार के रंग में रंगे नजर आए ट्विंकल और अक्षय कुमार, तस्वीर साझा कर दी धनतेरस की बधाई

4 of 5
बिग बॉस के घर में दिवाली मनाते सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड का एक ऐसा नाम, जिसे इंडस्ट्री में हर धर्म का सम्मान करने के लिए जाता है। ईद हो या गणेश उत्सव सलमान और उनका परिवार हर त्योहार पूरी धूम-धमा से मस्ती के साथ मनाते हैं। और जब बात दिवाली की आती है तो उस दिन सलमान खान के घर की रौनक ही अलग होती है। हर बार दिवाली पर वह एक बड़ा फैमिली डिनर रखते हैं और पटाखे भी फोड़ते हैं। उनका गैलेक्सी अपार्टमेंट लाइटों से किसी नई-नवेली दुल्हन की तरह सजा दिखाई देता है। उनके द्वारा रखे गए इस डिनर में उनके फैमिली मेंबर्स के अलावा अभिनेता के बेहद क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होते हैं। इसके साथ ही उन्हें कई बार बिग बॉस के घर में भी दिवाली मनाते देखा जा चुका है।
The Kapil Sharma Show: कपिल ने मजेदार तरीके से अजय से पूछा तीखा सवाल, बड़ी चतुराई से जवाब घुमाते दिखे अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफीना की दिवाली के फोटोशूट की तस्वीर - फोटो : social media
सैफ अली खान-करीना
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और उनकी बहन सोहा अली खान के घर पर भी दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है। पटौदी खानदान हर बार दिवाली का सेलिब्रेशन करता है। अक्सर सैफ और करीना सोहा के घर पर रखे गए दिवाली के फंक्शन में स्पॉट किए जाते हैं। लगभग बार सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें वायरल हो जाती हैं, जिसमें वह अक्सर अपनी मां करीना कपूर और बुआ सोहा अली खान के साथ दिवाली मनाते हुए नजर आते हैं।
जापान में 'आरआरआर' की स्क्रीनिंग पर दिखा जूनियर एनटीआर का जलवा, मिलने उमड़ा फैंस का हुजूम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें