फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO: सोनम, अमिताभ से लेकर अंबानी परिवार तक, बॉलीवुड सितारों की ऐसी रही दिवाली

Mon, 28 Oct 2019 01:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sonam Kapoor, Amitabh Bachchan and Mukesh Ambani diwali party - फोटो : amar ujala
आम लोगों के अलावा रविवार को बॉलीवुड सितारों ने भी बड़े की खास अंदाज में दिवाली मनाई। किसी ने इस खास दिन पर अपने घर पार्टी का आयोजन किया तो बहुतों ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली का जश्न मनाया। बॉलीवुड सितारों की दिवाली के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। ऐसे में हम आपको तस्वीरों के जरिए बताते है बॉलीवुड सितारों की कैसी रही ये दिवाली।  
विज्ञापन

2 of 6
Virat Kohli, Anushka Sharma, katrina kaif and anil kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
दिवाली के खास मौके पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी। उनकी इस पार्टी में सैफ अली खान, कार्तिक आर्यन, करिश्मा कपूर, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, जाह्नवी कपूर, श्रद्धा कपूर,  एकता कपूर, शाहिद कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, सारा अली खान और दिया मिर्जा सहित कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। वहीं अभिनेता वरुण धवन के घर दिवाली पूजा का आयोजन हुआ। जिसमें कई सितारे दिखाई दिए। 
विज्ञापन

3 of 6
Hema Malini, Preity Zinta,Taapsee Pannu - फोटो : social media
महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में हेमा मालिनी, प्रीति जिंटा,शक्ति कपूर ,श्रद्धा कपूर, अरशद वारसी,राजकुमार हिरानी,सचिन पिलगांवकर, संजय खान ,दिव्या दत्ता,हिमेश रेशमिया ,कृति सैनन और तापसी पन्नू जैसे कई कलाकार पहुंचे। इन अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।  

4 of 6
karan johar - फोटो : instagram
मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी पूजा रखवाई। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, सारा अली खान, नेहा धूपिया, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर सहित कई स्टार्स ने इसमें शिरकत की।
विज्ञापन

5 of 6
Priyanka Chopra - फोटो : social media
कुछ फिल्मी सितारों के लिए शादी के बाद पहली दिवाली भी खास रही। इन्होंने बेहद खास अंदाज में मनाई। इसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अमेरिका में दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने अपने घर की सजावट भी की। प्रियंका चोपड़ा के अलावा दीपिका पादुकोण, नुसरत जहां, पूजा बत्रा और कपिल शर्मा ने भी शादी के बाद अपनी पहली दिवाली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ambani Diwali Party - फोटो : instagram
अंबानी खानदान ने हर बार की तरह इस बार भी दिवाली पार्टी रखी। इस बार की दिवाली पार्टी अंबानी परिवार के लिए बहुत खास थी। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद बहू श्लोका मेहता की अंबानी परिवार के साथ यह पहली दिवाली है। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई में दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस जश्न में बिजनेसमैन के अलावा, बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़े सितारे पहुंचे। 

पढ़ें: अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में हेमा मालिनी, तापसी पन्नू सहित उमड़े ये बॉलीवुड सितारे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें