फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने सुसराल में मनाई पहली दिवाली, घर और परिवार की तस्वीरें हो रही हैं वायरल

Mon, 28 Oct 2019 12:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजा
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल अमेरिकन गायक निक जोनस से शादी की थी। शादी के बाद ये दोनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला करवा चौथ व्रत रखा था। अब रविवार को प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली मनाई। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उनकी दिवाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
रविवार को देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास दिन पर बॉलीवुड सितारों ने अपने यहां दिवाली पार्टी का आयोजन भी किया। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने सुसराल यानी अमेरिका में अपनी पहली दिवाली मनाई। दिवाली के खास त्योहार का जश्न मनाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझी कीं। उन्होंने ट्विटर पर बैक टू बैक तीन तस्वीरें साझा कीं, जो बेहद खास है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा एक तस्वीर में पति निक जोनस के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं प्रियंका की दूसरी तस्वीर में उनके ससुराल के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं। जबकि प्रियंका ने तीसरी तस्वीर में अपने घर की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनका घर लाइटों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। 
 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के अलावा अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी दिवाली के खास मौके पर दोस्तों और परिवार वालों के लिए पार्टी रखी। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने घर दिवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh bachchan - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में हेमा मालिनी, प्रीति जिंटा,शक्ति कपूर ,श्रद्धा कपूर, अरशद वारसी,राजकुमार हिरानी,सचिन पिलगांवकर, संजय खान ,दिव्या दत्ता,हिमेश रेशमिया ,कृति सैनन और तापसी पन्नू जैसे कई कलाकार पहुंचे। इन अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।  

पढ़ें: अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में हेमा मालिनी, तापसी पन्नू सहित उमड़े ये बॉलीवुड सितारे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें