फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका, सुष्मिता के अलावा हिना, माही और श्वेता तिवारी ने कैसे मनाई दिवाली? देखिए तस्वीरें

Tue, 29 Oct 2019 06:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सेलेब्स की दिवाली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली का क्रेज आम लोगों के साथ ही साथ बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स पर भी देखने को मिला। इस खास त्योहार को सभी सेलेब्स ने जमकर एन्जॉय किया। वहीं सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर किए। ऐसे में इस पैकेज में आपको दिखाते हैं कैसी रही, मलाइका, सुष्मिता, हिना खान, जय भानुशाली और श्वेता तिवारी की दिवाली।
विज्ञापन

2 of 6
परिवार के साथ मलाइका - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा 
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में दिवाली के खास मौके पर मलाइका कैसे पीछे रह सकती हैं। मलाइका ने दिवाली पर अपने परिवार के साथ वाले फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए। वहीं मलाइका ने खुद के स्पेशल दिवाली फोटोशूट्स भी फैंस के साथ शेयर किए।




विज्ञापन

3 of 6
रॉकी के साथ हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने दिवाली अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मनाई। इस दौरान हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर किए हैं। फोटोज में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं कुछ फोटोज में हिना रॉकी को किस करती भी नजर आ रही हैं।

4 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सिर्फ दिवाली पूजा के फोटोज शेयर किए बल्कि फैंस के लिए वीडियोज भी शेयर किए। फोटोज और वीडियोज में सुष्मिता के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड, उनके भाई और भाभी के साथ ही सुष्मिता की दोनों बेटियां भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

5 of 6
परिवार के साथ जय-माही - फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली- माही 
कुछ वक्त पहले ही माता पिता बने माही और जय भानुशाली के लिए इस बार की दिवाली काफी खास रही। दोनों ने अपने बच्चे के साथ पहली दिवाली मनाई। इस दौरान सोशल मीडिया पर दोनों ने बच्चों के साथ भी फोटो शेयर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिवार के साथ पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी दिवाली पर जमकर एन्जॉय किया। इस खास मौके पर श्वेता खास लोगों के साथ नजर आईं। फोटोज में न सिर्फ उनके बेटा- बेटी बल्कि उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं।



पढ़ें: Kiss विवाद के बाद नेहा कक्कड़ ने गाया दर्द भरा गाना, इस अंदाज में कहा- 'मरजावां'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें