फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर बॉक्स आफिस का 'हाउसफुल' होना तय, राजकुमार राव के साथ होगी 'सांड की आंख'

Sun, 20 Oct 2019 11:57 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाउसफुल 4 और सांड की आंख - फोटो : सोशल मीडिया
हर शुक्रवार को कोई न कोई बॉलीवुड फिल्म सिनेमाघर में दस्तक देती है। ऐसे में कुछ फिल्में जहां दर्शकों को लोट पोट करने पर मजबूर कर देती हैं तो वहीं कुछ फिल्मों का एक्शन देख दर्शक ओ माय गॉड कहने पर मजबूर हो जाते हैं। दर्शक फिल्म को नकारते हैं या फिर प्यार देते हैं इस पर टिका होता है फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। लेकिन इन सभी बातों से पहले जरूरी होता है ये जानना है कि कब कौनसी फिल्म रिलीज हो रही है। दिवाली नजदीक आ रही है, ऐसे में इस पैकेज में जानिए की इस दीवाली आप कौनसी फिल्मों को एन्जॉय कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 4
Housefull 4 - फोटो : Social Media
हाउसफुल 4
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े और कृति सेनन स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 दिवाली पर रिलीज हो रही है। फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघर में दस्तक देगी। बता दें कि हाउसफुल एक कॉमेडी फिल्म सीरीज है जिसके तीन पार्ट पहले रिलीज हो चुके हैं जबकि अब चौथे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 4
Made in China - फोटो : social media
मेड इन चाइना
राजकुमार राव और मौनी रॉय स्टारर फिल्म मेड इन चाइना भी दिवाली के खास मौके पर ही रिलीज हो रही है। मिखिल मुसाले निर्देशित फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में राजकुमार राव एक गुजराती बिजनसमैन बने हैं। वहीं मौनी उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। राजकुमार और मौनी के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी भी मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन

4 of 4
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
सांड की आंख
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड की आंख भी दिवाली पर सिनेमाघर में दस्तक देगी। तुषार हीरानंदानी निर्देशित फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह फिल्म दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। गौरतलब है कि फिल्म में अपने मेकओवर से भूमि और तापसी फर्स्ट लुक के बाद से ही वाहवाही लूट रही हैं।

पढ़ें: पीएम मोदी के घर पहुंचे शाहरुख-आमिर-कंगना समेत कई सितारे, गांधीजी के विचारों पर हुई चर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें