फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2018: इन 5 कारणों से बॉलीवुड के लिए बेहद खास है दिवाली

Thu, 08 Nov 2018 08:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Deepika and Ranveer - फोटो : file photo
दिवाली पर हर घर दीयों से रोशन और जगमग होता है। बॉलीवुड में भी दिवाली को लेकर खास क्रेज नज़र आता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, क्यों खास है बॉलीवुड के लिए इस बार की दीवाली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter
1. इस बॉलीवुड कपल्स की है यह पहली दिवाली
बॉलीवुड के कई स्टार्स इस साल शादी के बंधन में बंध गए हैं। अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, नेहा धूपिया, प्रिंस नरुला जैसे स्टार्स की यह शादी के बाद की पहली दिवाली है। वहीं बॉलीवुड के साथ–साथ हर कोई यह जानना चाहता है कि यह कपल्स अपनी पहली दिवाली किस तरह से सेलिब्रेट करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सैफ अली खान और सारा अली खान - फोटो : file photo
2. डेब्यू के बाद इन स्टारकिड्स की होगी पहली दिवाली-
बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड्स की डेब्यू की चर्चाएं जोरों पर हैं। इस साल सारा अली खान, अनन्या पांडे बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं सारा अली खान, अनन्या पांडे भी बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। सारा अली खान अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से और अनन्या पांडे करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

4 of 6
shahid kapoor - फोटो : file photo
3. बच्चे के साथ पहली दिवाली
बॉलीवुड के लिए इस साल की दिवाली बहुत खास है, इस साल कई स्टार्स पेरेंट्स बने हैं। साथ ही, यह उनके बच्चों के साथ उनकी पहली दीवाली भी है। नील नितिन मुकेश, शाहिद कपूर, सानिया मिर्जा, रंभा, राजपाल यादव पेरेंट्स बने हैं। इनके साथ- साथ इनके फैंस के लिए यह दिवाली खास है क्योंकि वह यह जरूर जानना चाहते होंगे कि अपने बच्चे के साथ यह कैसे दीवाली मनाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ranveer singh deepika padukon - फोटो : amar ujala
4. दीपिका-रणवीर की शादी का सेलिब्रेशन
दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी के ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। दोनों 14 और 15 नवंबर से शादी करने वाले हैं। इसी के साथ दिवाली से ही इन दोनों के शादी का जश्न भी शुरू होने वाला है। वहीं इन दोनों कपल्स के साथ-साथ यह दिवाली उनके फैंस के लिए भी खास होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
thugs of hindostan - फोटो : file photo
5. रिलीज हो रही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया लेकिन ट्रेलर आमिर की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और फैंस ने इसे ट्रोल कर दिया। यह फिल्म एक बड़े बजट के साथ बनाई गई है। फिल्म में पहली बार आमिर और अमिताभ बच्चन एक साथ काम करते हुए दिखाई देंगे, जिसकी वजह से यह दीवाली बॉलीवुड के लिए खास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें