एक्टर दिव्येंदु शर्मा बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग हाल के दिनों में काफी ज्यादा बढ़ गई है। दिव्येंदु हर साल 19 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनका जन्म राजधानी दिल्ली के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उन्होंने आकांक्षा शर्मा से शादी की है। एक इंटरव्यू के दौरान दिव्येंदु शर्मा ने खुलासा किया था कि उनकी मुलाकात आकांक्षा शर्मा से कॉलेज के समय में हुई थी। वहीं दोनों की पक्की दोस्ती हुई और 7 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया है। थिएटर के अनुभव के साथ उन्होंने एफटीआईआई पुणे से अभिनय में दो साल का डिप्लोमा भी किया और फिर एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले आए, जहां से उनका संघर्ष शुरू हुआ।