फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छोटी सी भूल की दिव्यांका त्रिपाठी को मिली ऐसी सजा, दोबारा कभी नहीं करेंगी ऐसी गलती

Sun, 12 Aug 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
divyaka tripathi
टेलीविजन की मशहूर बहु दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह जिम में वर्कआउट करते हुए तो कभी डांस करते हुए वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इस बीच दिव्यांका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप इतना जरूर कहेंगे कि ऐसी सजा किसी को न मिले। 
 
विज्ञापन

2 of 5
divyaka tripathi
इस वीडियो में दिव्यांका जिम में वर्कआउट कर रही हैं। इसके साथ ही वह यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि पेट भर खाना खाने की सजा मिली है। इस वीडियो में दिव्यांका काफी मुश्किल वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में उनके ट्रेनर की आवाज भी साफतौर पर सुनाई दे रही हैं जो दिव्यांका को वर्कआउट करा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी
इस वीडियो को देखकर इतना तो साफ हो गया है कि दिव्यांका ने अपने डाइट चार्ट को फॉलो नहीं किया था जिसकी वजह से उनके ट्रेनर ने उन्हें सजा दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 
 

4 of 5
Divyanka Tripathi
आपको बता दें, दिव्यांका इन दिनों 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता भल्ला का किरदार निभा रही हैं। इस शो में दिव्यांका और करण पटेल की जोड़ी काफी लोकप्रिय है। सीरियल में चल रहे ट्रैक की बात करें तो नए प्रोमोज में दिखाया जा रहा है कि इशिता की सास परेशान होकर उसे जहर देकर मारने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Divyanka Tripathi
दिव्यांका कुछ दिन पहले अपने पति विवेक दहिया के साथ शादी की दूसरी सालगिरह पर बाहर गए थे।  विवेक और दिव्यांका की शादी 8 जुलाई 2016 को हुई थी। इस दौरान दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर विवेक के साथ मस्ती करते हुए कई सारी तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसे उनके फैन ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें