फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला ने सोनू निगम पर किया पलटवार, बोलीं- 'रामलीला में पांच रुपये लेकर गाना गाते थे..'

Thu, 25 Jun 2020 02:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिव्या खोसला कुमार और सोनू निगम - फोटो : Social Media
टी-सीरीज  के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने एक बार फिर सोनू निगम पर पलटवार किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए सोनू निगम के उन आरोपों का जवाब दिया जो उन्होंने बीते दिनों टी सीरीज के कर्ताधर्ता भूषण कुमार पर लगाए थे। दिव्या ने कहा कि उन्हें दुष्कर्म की धमकी दी जा रही है। 


विज्ञापन

2 of 6
सोनू निगम, भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या खोसला कुमार इस वीडियो में कहती हुई नजर आ रही हैं कि गुलशन कुमार के देहांत के बाद भूषण कुमार ने सोनू निगम से मदद मांगी थी। उस वक्त भूषण काफी छोटे थे लेकिन सोनू ने मदद करने के बजाय किसी दूसरी कंपनी के साथ टाई-अप कर लिया था। दिव्या ने सोनू ने पूछा है कि क्या उनके संबंध अबू सलेम के साथ हैं?
विज्ञापन

3 of 6
दिव्या कुमार खोसला - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दिव्या ने कहा कि सोनू निगम ने आज तक अपने अलावा किसी और गायक को मौका नहीं दिया। लेकिन आज 97 प्रतिशत टी- सीरीज में काम करने वाले लोग बाहर के हैं। सोनू निगम दिल्ली की रामलीला में पांच रुपये में गाना गाते थे। वहीं इनके टैलेंट को गुलशन कुमार ने पहचाना और मौका दिया। गुलशन कुमार की हत्या के बाद सोनू निगम दूसरी कंपनी के साथ जुड़ गए थे। तब भूषण कुमार 18 साल के थे और उन्होंने सोनू निगम से मदद मांगी थी और आज वो इसी बात का अहसान वीडियो के जरिए जता रहे हैं। 

4 of 6
सोनू निगम, मरीना कुंवर, भूषण कुमार - फोटो : Social Media
दिव्या ने आगे कहा कि सोनू निगम ने अपने वीडियो में कहा था कि एक लड़की ने भूषण कुमार पर मीटू के जरिए आरोप लगाया था। मीटू एक बहुत अच्छा मूवमेंट था लेकिन कई लोगों ने इसका गलत फायदा उठाया। हमारे ऊपर उस दौर में ऐसे कई और आरोप लगाए गए लेकिन हमने पुलिस की मदद ली। कई लड़कियों ने ये माना था कि उन्होंने किसी और के कहने पर ऐसा किया था। आज सोनू निगम भी इसी बात का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सोनू निगम - फोटो : Twitter
दिव्या ने कहा कि सोनू निगम का वीडियो सामने आने के बाद कई लड़कियों ने फिर से हमें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। वो कह रही हैं या तो हमें काम और पैसा दो नहीं तो हम आप पर आरोप लगाएंगे। आप दूसरे कलाकारों को अपने साथ मिलाकर टी-सीरीज को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। आपकी पत्नी ने खुद आप पर आरोप लगाए थे। दिव्या ने कहा कि मेरे पति और बेटे को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।' याद दिला दें कि इससे पहले भी दिव्या ने एक इंस्टा स्टोरी के जरिए सोनू निगम को जवाब दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनू निगम
क्या कहा था सोनू निगम ने 
सोनू निगम कहा था, 'भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा, पहले लेना नहीं चाहता था और अब तू 'तू' के ही लायक है। तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है। तू भूल गया वह वक्त जब तू मेरे घर पर आकर कहता था 'भाई मेरी एलबम कर दो, भाई दीवाना कर दो, भाई मुझे सहारा श्री से मिलवा दो, स्मिता ठाकरे से मिलवा दो, भाई बाल ठाकरे से मिलवा दो, भाई अबू सलेम से बचा लो, याद है न? अबू सलेम से बचा लो, भाई अबू सलेम गाली दे रहा है। याद है न यह सब चीजें या नहीं? मैं तुझे कह रहा हूं अब तू मेरे मुंह मत लगना।'

क्या परिवार वालों के खिलाफ जाकर अभिनेत्री बनी थीं करिश्मा कपूर? एक्ट्रेस ने खुद बताई थी सच्चाई

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें