दिव्या भारती
जानकारी के मुताबिक, अपनी मौत के समय एक्ट्रेस करीब एक दर्जन फिल्मों का हिस्सा थीं। इनमें से दो ‘रंग’ और ‘शतरंज’ उनकी मौत के बाद रिलीज की गईं। इसके अलावा आठ फिल्में ऐसी थीं, जो बीच में ही अटक गईं। बाद में इन फिल्मों की शूटिंग दूसरी अभिनेत्रियों के साथ पूरी की गई। इन फिल्मों में 'मोहरा', 'लाडला', 'अंगरक्षक', 'कर्तव्य', 'विजयपथ', 'हलचल', 'धनवान' और 'आंदोलन' शामिल हैं। वहीं, तीन फिल्में ऐसी थीं, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं।