दिव्या भारती
- फोटो : Instagram
दिव्या भारती का बॉलीवुड करियर
दिव्या भारती ने महज 16 साल की उम्र में तेलुगू फिल्म 'बोब्बिली राजा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने बॉलीवुड की ओर अपने कदम बढ़ाए। बॉलीवुड में दिव्या भारती ने कुछ ही समय में खुद को हिट अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर दिया था। उनकी फिल्म 'विश्वात्मा' काफी सफल रही और इस फिल्म का गाना 'सात समुंदर पार में तेरे पीछे-पीछे आ गई' आज भी फैंस की जुबां पर चढ़ा रहता है। इसके बाद दिव्या भारती ने महज तीन साल के करियर में कई हिट फिल्में दीं , जिसमें 'शोला शबनम', 'दीवाना' जैसी फिल्में शामिल हैं।