फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या भारती को इस फिल्म में श्रीदेवी ने किया था रिप्लेस, दोनों में ये था खास कनेक्शन

Fri, 05 Apr 2019 05:34 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sridevi and diya bharti - फोटो : file photo
दिव्या भारती की आकस्मिक मौत से बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। फिल्म इंडस्ट्री में एक वक्त ऐसा भी था जब दिव्या भारती की तुलना श्रीदेवी से की जाती थी। अगली स्लाइड में देखिए दिव्या भारती और श्रीदेवी में क्या था कनेक्शन।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या भारती - फोटो : file photo
दरअसल, आज दिव्या भारती की पुण्यतिथि है वहीं श्रीदेवी भी हमारे बीच नहीं हैं। दिव्या भारती ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो उस वक्त ऐसा कहा जाता था कि वह सुपरस्टार बन चुकीं श्रीदेवी की जगह लेंगी, लेकिन दिव्या भारती की मौत केवल 19 साल की उम्र में ही हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या भारती - फोटो : file photo
90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'लाडला' में श्रीदेवी ने दिव्या भारती को रिप्लेस किया था। फिल्म का काफी हिस्सा दिव्या भारती ने शूट कर लिया था लेकिन अचानक दिव्या भारती की मौत हो गई तो श्रीदेवी को फिल्म के लिए साइन किया गया।

4 of 5
sridevi - फोटो : social media
फिल्म में दिव्या भारती और अनिल कपूर के बीच फैक्टरी में बहस होती है। 'लाडला' फिल्म में श्रीदेवी उस फैक्ट्री की सनकी मालकिन बनीं थी जहां अनिल कपूर काम करते हैं। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। श्रीदेवी और दिव्या भारती का चेहरा इतना मिलता था कि लोग दिव्या और श्रीदेवी की तुलना करने लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या भारती - फोटो : file photo
दिव्या भारती ने इसके अलावा 'मोहरा' और 'विजयपथ' जैसी सुपरहिट फिल्में साइन की लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें