फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या भारती की मौत के बाद घटी थी डरा देने वाली घटना, मां ने कहा था- 'वो मेरे सपने में...'

Mon, 24 Feb 2020 05:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या भारती
हिंदी सिनेमा में दिव्या भारती का नाम ऐसी अभिनेत्री के तौर पर लिया जाता है जो बेहद कम उम्र में ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं। उनके साथ काम करने के लिए निर्देशकों की लाइन लगी थी। दिव्या का जन्म 25 फरवरी को मुंबई में ओम प्रकाश भारती के घर में हुआ, जो एक बीमा अधिकारी थे। दिव्या 90 के दशक की ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री थीं जिन्होंने अपने लुक्स और मासूमियत से पूरे देश के दिल में जगह बनाई।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या भारती

5 अप्रैल, 1993 को उनकी मौत की खबर से पूरे देश में मातम छा गया। लोग उनकी मौत से दुखी थे साथ ही इसके पीछे की वजह जानना चाहते थे, जो आज तक एक अनसुलझी पहेली है। कहते हैं महज 19 साल की उम्र में अपार्टमेंट की खिड़की से गिरकर दिव्या की मौत हो गई थी। छह अप्रैल सुबह तक सारी इंडस्ट्री को पता चल गया कि दिव्या ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दो दिन बाद दिव्या का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

3 of 5
दिव्या भारती
दिव्या की जब मौत हुई उस वक्त वह कई फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं। कई फिल्मों की शूटिंग तो आधी हो चुकी थी। ऐसे में फिल्म की दोबारा शूटिंग की गई। 'रंग' में दिव्या भारती नजर आईं आयशा जुल्का के साथ। आयशा जुल्का ने बीबीसी को बताया था, "दिव्या की मौत के बाद एक बड़ी अजीब बात हुई। कुछ महीनों बाद हम 'रंग' का ट्रायल देखने फिल्म सिटी गये। जैसे ही दिव्या स्क्रीन पर आईं तो स्क्रीन ही गिर गया। हमारे लिए वो अजीब था।"

4 of 5
दिव्या भारती
आयशा जुल्का ने बीबीसी को बताया था, "बहुत समय तक तो विश्वास ही नहीं हुआ। एक और अजीब बात है कि शायद वो खुद कुछ जानती थीं। वो हमेशा कहती थीं कि जल्दी करो, जल्दी चलो, जिंदगी छोटी है। उन्होंने साफ साफ नहीं कहा लेकिन शायद इंसान को अंदर से एक 'इंपल्स' होता है। उन्हें हर काम जल्दी करना था। उनको सब कुछ जिंदगी में जल्दी मिल रहा था। वो खुद कहतीं कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा। ऐसा लगता है कि उन्हें पता था कि हमारे बीच ज्यादा नहीं रहना।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या भारती
बता दें दिव्या की मौत के बाद कई अजीब किस्से सामने आए। खुद दिव्या भारती की मां ने बताया था कि मरने के बाद दिव्या सपने में उन्हें जगाने आती थीं। जब भी उनको जल्दी जागना होता था, दिव्या सपने में आकर जगा देती थीं। इतना ही नहीं दिव्या साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा के सपने में भी आती थीं। बॉलीवुड में दिव्या भारती जैसी शायद ही कोई हीरोइन रही हो जिसने करियर के पहले साल में ही 12 फिल्में की, जबरदस्त हिट हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें