बॉलीवुड के बनते बिगड़ते रिश्तों में दो सितारों के बीच कब क्या होने वाला है, यह कोई नहीं बता सकता है। कभी ब्रेकअप तो कभी पैचअप यह सभी कुछ बॉलीवुड में बहुत आम बात है, जिसे दर्शक समझ नहीं पाते हैं। ऐसे ही कुछ दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते के साथ चल रहा है। पिछले काफी दिनों से टाइगर और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। बीते दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इंडस्ट्री के इस स्टार कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था, जिसकी वजह से दोनों ने अपना छह साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया। लेकिन इन खबरों के बीच भी दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को पूरी तरह से सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। टाइगर के बाद अब दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपने कथित बॉयफ्रेंड के लिए कुछ लिखा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।