फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: जिम में लड़कों ने छेड़ा तो दिशा पटानी ने कर दी जमकर धुनाई, फैंस बोले- टाइगर से सीखा होगा

Sun, 22 May 2022 05:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिशा पटानी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी उन्हें देखकर इंस्पायर होते हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह लड़कों की धुनाई करती नजर आ रही हैं। दिशा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
दिशा पटानी - फोटो : Instagram
दरअसल, दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह जिम के अंदर जा रही हैं। इसी दौरान दो लड़के दिशा के साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं और इसके बाद जो दिशा करती हैं, वो सबको चौका देता है। वह दोनों ही लड़की की जमकर धुनाई कर देती हैं। अपनी इस वीडियो के साथ दिशा ने लिखा, ‘जिम में एक सामान्य दिन।’ इस वीडियो में दिशा का कमाल का मार्शल आर्ट देखने को मिल रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 4
दिशा पटानी - फोटो : Instagram
दिशा की इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट कर लिखा, ‘टू गुड’, तो वहीं कई लोगों को उनका एक्शन पसंद आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘टाइगर से सीखा होगा’। वहीं, बाकी लोग भी दिशा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
दिशा पटानी - फोटो : Instagram
दिशा पटानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘युद्धा’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा जॉन अब्राहिम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ ‘एक विलेन 2’ में भी दिखाई देंगी। दिशा प्रभास स्टारर ‘प्रोटेक्ट के’ का भी हिस्सा हैं। वहीं, आखिरी बार वह 2021 में आई फिल्म ‘राधे’ में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें