फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: दिशा पाटनी का कातिलाना अंदाज और अवनीत कौर का बोल्ड लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 22 Jul 2022 10:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमा की दुनिया से रोजाना कोई न कोई नई अपडेट आती ही रहती है। जहां फैंस को अपने चहेते सेलिब्रिटी के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है तो वहीं सितारे भी लगातार अपने फैंस के साथ जुड़े रहना चाहते हैं और हर दिन अपनी लाइफ के खूबसूरत लम्हों को साझा करते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी हर एक तस्वीर से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इस समय वह अपनी फिल्म एक विलेन रिटर्न के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। आज एक्ट्रेस एक बार फिर से सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी से जो तस्वीर साझा की है उसमें वह स्काई ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर आउटफिट में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। आज अवनीत कौर बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। उन्हें डीप नेक गाउन में कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है।

4 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शमशेरा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में रणबीर की दुल्हनिया एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है। जिसमें वह नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने जो टी-शर्ट पहनी है, उसपर कपूर लिखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने दर्शकों से फिल्म देखकर आने का अनुरोध भी किया है।
विज्ञापन

5 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणवीर सिंह इस समय अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कई लोग उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं तो वहीं कई उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि इन सब चीजों की परवाह न करते हुए रणवीर सिंह ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी साझा कर दी हैं।
विज्ञापन

6 of 11
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस करीना कपूर खान पिछले कुछ समय से अपने पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ समर वेकेशन पर थीं। हालांकि अब एक्ट्रेस मुंबई वापस लौट आई हैं और उन्होंने घर में आराम कjते हुए अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा- मैं घर आ गई हूं...गर्मी ऑफिशियली खत्म समाप्त हो गई है…उठो खड़े हो जाओ…काम पर लग जाओ…मुंबई मैं तुम्हारे लिए तैयार हूं…


 
विज्ञापन

7 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता शाहिद कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। आज शाहित कपूर ने सेल्फी मोड में अपनी फोटो साझा की है, जिसमें उन्हें खूबसूरत वादियों के बीच देखा जा सकता है। एक्टर ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन दिया- "मेरे साथ राइड पर जाने का मन किसका है"

8 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री रानी चटर्जी की फैन फॉलोइंग भी काफी लंबी है। आज एक्ट्रेस ने अपनी जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें वह वर्कआउट लुक में नजर आ रही हैं। दरअसल उनकी ये तस्वीरें जिम के अंदर की हैं।

9 of 11
अविका गौर - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी एक्ट्रेस अविका गौर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज उन्होंने एक छोटी वीडियो क्लिप शेयर की हैं, जिसमें उन्हें समंदर के बीच चिल करते देखा जा सकता है।

10 of 11
प्रिंयका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से पति निक और उनकी फैमिली के साथ लॉस एंजलिस में रहती हैं, हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार फैंस के साथ जुड़ी रहती है। 18 जुलाई को एक्ट्रेस का जन्मदिन था, जिसके सेलिब्रेशन की तस्वीरें आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मिका मंदाना हमेशा ही अपनी किलर स्माइल से फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज भी उन्होंने अपनी जो तस्वीरे साझा की हैं, उनमें भी उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल नजर आ रही हैं, जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। एकट्रेस को पीले कलर के टॉप और ब्लैक प्रिंटेड टाउजर में देखा जा सकता है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें