अपने लुक्स और अदाकारी को लेकर दिशा पाटनी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन अब उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया है कि फैन्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। दरअसल, दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 80 किलो वजन के डंबल उठाती नजर आ रही हैं। यह देखकर उनके फैन्स की सांसें अटकी रह गईं। काफी लोगों को तो इसका यकीन तक नहीं हुआ। वहीं, कुछ फैन्स ने कहा कि आग लगा दी कुड़िए... इस रिपोर्ट में जानते हैं कि दिशा पाटनी ने आखिर क्या किया और कैसे फैन्स दंग रह गए?