फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: दिशा पाटनी का हॉट लुक हुआ वायरल, टोन्ड बॉडी में दिखीं बेहद बोल्ड

Mon, 18 Apr 2022 09:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी को कौन नहीं जानता। वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। दिशा अक्सर अपने  वेकेशन की तस्वीरें साझा कर सोशल मीडिया का टेम्परेचर बढ़ाती रहती हैं। अभिनेत्री एक फिटनेस फ्रीक हैं, जो हमेशा अपने फैंस को अपनी फिटनेस और टोन्ड बॉडी से स्तब्ध कर देती हैं। अपनी इस फिटनेस को बनाए रखने के लिए वह बहुत मेहनत करती हैं। एक बार फिर दिशा अपनी एक तस्वीर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनके फैंस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : social media
कुछ मिनटों में मिले लाखों लाइक्स 
दिशा पाटनी ने एक बार फिर अपनी एक हॉट फोटो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें वह बिकिनी में पोज देती दिख रही हैं। फोटो में हमेशा की तरह दिशा का फिट अंदाज नजर आ रहा है। अपनी कर्वी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिशा अपने बालों को सेट कर रही हैं। उनकी इस फोटो पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं, जिसका नतीजा यह हुआ कि उनकी फोटो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस लुटा रहे प्यार 
'एक विलन 2' फेम स्टार ने अपनी इस पोस्ट को कैप्शन नहीं दिया। उनके फैंस लगातार इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "इतनी सुंदर कि उनका चेहरा सूरज की रोशनी से ज्यादा चमक रहा है।" दूसरे ने लिखा, "कमाल की सुंदरता है।" एक अन्य लिखता है, "आपके साथ मुझे प्यार हो गया है।" इस तरीके के कमेंट्स के अलावा अभिनेत्री का कमेंट सेक्शन दिल की इमोजी से भरा हुआ है।

4 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : insta
इन फिल्मों में कर रही हैं काम 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा को आखिरी बार 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान के साथ देखा गया था। अभिनेत्री अब 'एक विलेन रिटर्न्स' में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'योद्धा' में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
'पुष्पा 2' में आएंगी नजर 
इन सबके बीच अफवाह यह भी है कि दिशा 'पुष्पा 2'  में एक आइटम सॉन्ग भी करती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा रुथ प्रभु की जगह इस सुपर हिट फिल्म में अब बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी को ठुमके लगाते देखा जाएगा। बता दें कि दिशा ने फिल्म के पहले पार्ट में आइटम सॉन्ग करने से इनकार कर दिया था। कहा जा रहा है कि 'पुष्पा 2' में यह बदलाव लाने का फैसला डायरेक्टर सुकुमार ने लिया है। लेकिन अभी दिशा या 'पुष्पा 2' की टीम की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें