बॉलीवुड में रणवीर सिंह एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनका हर एक किरदार दर्शकों के दिलों दिमाग में छाप छोड़ जाता है। वह अपनी हर फिल्म में अलग और जबरदस्त लुक के लिए जाने जाते हैं। फिल्म बैंड बाजा बारात से एक नॉर्मल से लड़के की छवि में दिखने वाले रणवीर सिंह ने समय के साथ एक से बढ़कर एक दमदार किरदार निभाए हैं। बाजीराव मस्तानी से लेकर पद्मावत और रामलीला तक हर फिल्म में उनका धाकड़ लुक देखने को मिला है। अब एक बार फिर से रणवीर नए अवतार में दिखाई देने वाले हैं, लेकिन इस बार अभिनेता अपनी धाकड़ हीरो की छवि से कुछ हटकर जोरदार करने वाले हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की रिलीज डेट तो सामने आ ही चुकी है। अब कल फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा। तो तैयार हो जाइए रणवीर सिंह का जोरदार किरदार देखने के लिए।