फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत से भी एक कदम आगे पहुंचा टाइगर और दिशा का प्यार, रेस्टोरेंट में दिखा सबूत

Tue, 01 May 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी - फोटो : instagram
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीच चल रहे अफेयर की खबरें तो कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन इस बार एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इन दोनों के बीच अब तो कुछ सीरियस है। 
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पटानी - फोटो : instagram
बागी-2 के ये दोनों स्टार हाल ही में एक रेस्टोरेंट में लंच करते हुए दिखाई दिए लेकिन यहां देखने वाली खास बात यह रही कि ये दोनों यहां अकेले नहीं पहुंचे थे बल्कि टाइगर की मां आयशा श्रॉफ भी इनके साथ नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पटानी और आयशा श्रॉफ - फोटो : instagram
दिशा और आयशा दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आईं इतना ही नहीं दिशा ने उनका हाथ भी पकड़ा हुआ था। बताया जा रहा है अब ये दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ चुके हैं और अक्सर मिलते-जुलते रहते हैं।

4 of 5
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी - फोटो : instagram
इस दौरान टाइगर ने मिलिट्री स्टाइल की टी-शर्ट और क्रीम कलर की पैंट पहनी हुई थी। वहीं, दिशा ने डेनिम हॉटपैंट और डेनिम फ्लॉवरिंग शर्ट डाली हुई थी। लंच के दौरान तीनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ayesha shroff
टाइगर की मां आयशा इस दौरान व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम पहनी हुई थीं। बताया जा रहा कि इन दिनों के अलावा इस दौरान डिजाइनर अना सिंह भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें