दिशा पाटनी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मी दिशा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से की थी। दिशा फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने वर्कआउट वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जो वायरल हो जाती हैं। वहीं, वह खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।