फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: दिशा पाटनी के सिजलिंग लुक, कभी समंदर तो कभी रेत पर दिखाया हद से ज्यादा बोल्ड अवतार

Mon, 13 Jun 2022 07:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस हर साल 13 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अपने एक्टिंग करियर में वह कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत के साथ वह 'एमएस धोनी' में तो वहीं 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ चुकी हैं। यही नहीं एक्ट्रेस बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ भी स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिख चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा दिशा अपने बोल्ड लुक्स की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको दिशा के बोल्ड लुक से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा दी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
दिशा पाटनी ने हाल ही में अपनी एक फोटो फैंस संग सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस फोटो को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। तस्वीर में दिशा रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही थीं। डार्क लिपस्टिक और खुले बाल उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
दिशा को उनके स्टाइलिश लुक के लिए जाना जाता है। पर्पल कलर की मिनी ड्रेस में उनकी इस तस्वीर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। कर्ली हेयरस्टाइल, मैचिंग ईयरिंग और हाई हील्स उनके लुक पर चार चांद लगा रहे थे।

4 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर में दिशा स्वीमिंग पूल में आग लगाती नजर आ रही हैं। दिशा के इस अंदाज ने उनके फैंस के दिलों को घायल कर दिया था। इंस्टाग्राम पर शेयर की इस तस्वीर पर 13 लाख से ज्यादा लाइक्स आए थे। वहीं हजारों कमेंट के जरिए फैंस ने एक्ट्रेस की तारीफ की थी।
विज्ञापन

5 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
समंदर के किनारे रेत पर सन बाथ लेती दिशा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी। फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आया था।
विज्ञापन

6 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा फिटनेस के साथ बोल्डनेस में भी बाकी एक्ट्रेस को मात देती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी कई सारी बोल्ड फोटोज आपको मिल जाएंगी। इस फोटो में दिशा पिंक कलर की बिकिनी में समंदर किनारे एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
गोल्डन कलर की इस ड्रेस में दिशा बला की खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस डीप नेक टॉप में नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर दिशा की इस तस्वीर को 16 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही फैंस ने कमेंट के जरिए भी एक्ट्रेस की तारीफ की है।

8 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
दिशा पाटनी ने इस तस्वीर में कहर बरपा दिया था। फोटो में एक्ट्रेस बिकिनी में पानी के अंदर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस फोटो को 18 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। फोटो में दिशा के इस अंदाज को देखकर फैंस उन्हें जलपरी तक बता दिया था।

9 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फोटो में दिशा ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ उनका मिनिमल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
पीले रंग की ड्रेस में दिशा ने तहलका मचा दिया था। मिनिमल मेकअप में दिशा के इस लुक को काफी तारीफ मिली थी। इंस्टा पर इस फोटो पर 20 लाख से ज्यादा लाइक्स आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें