फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी के डांस वीडियो से नजरें हटाना मुश्किल, टाइगर श्रॉफ की बहन को भी कहनी पड़ी ये बात

Mon, 16 Nov 2020 02:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram/dishapatani
दिशा पाटनी इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। मालदीव से वे कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। अब दिशा ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उनके डांस मूव्स से नजरें हटाना मुश्किल है। दिशा के इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram/dishapatani
वीडियो में दिशा पाटनी अंग्रेजी गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वे एक बेहतरीन अभिनेत्री तो हैं हीं, साथ ही फैंस को ये पता ही है कि वे उतनी ही अच्छी डांसर भी हैं। दिशा ने इस दौरान ऑरेंज कलर के क्राप टॉप के साथ लूज जींस कैरी किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram/dishapatani
दिशा पाटनी इस वीडियो में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उनका डांस देखकर कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया- ‘तुम एकदम आग लगा रही हो।‘ अभिनेत्री के इस डांस वीडियो पर फैंस भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीते गुरुवार को टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी मालदीव के लिए रवाना हुए थे। दोनों फेस्टिव सीजन को वहां एंजॉय कर रहे हैं।

4 of 5
दिशा पाटनी की तस्वीर पर कृष्णा श्रॉफ का कमेंट - फोटो : instagram/dishapatani
इससे पहले दिशा ने लाल रंग की बिकिनी पहने तस्वीरें साझा की थीं। दिशा की बिकिनी तस्वीरों पर कृष्णा श्रॉफ ने लिखा- ‘बहुत ज्यादा’। इसके साथ उन्होंने हॉटनेस को जाहिर करता हुआ इमोजी पोस्ट किया। बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने भी मालदीव से तस्वीरें साझा की हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram/dishapatani
बात करें दिशा पाटनी की फिल्मों की तो वह बतौर मुख्य अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं। इसके अलावा वह भारत, बागी 2 और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आ चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में दिशा पाटनी के अभिनय को पसंद किया गया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री की फिल्म से की थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें