फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी का बिकिनी अवतार वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

Mon, 20 Jan 2020 05:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी फिल्मों के साथ ही साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर दिशा की एक तस्वीर चर्चा में आ गई है। तस्वीर में दिशा पाटनी का बिकिनी अवतार नजर आ रहा है। इस तस्वीर को दिशा के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही साथ जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल दिशा पाटनी की अगली फिल्म मलंग है। मलंग में दिशा के साथ अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू भी नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं। ट्रेलर और गानों को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। ट्रेलर में दिशा का एक सीन था जिसमें वो बिकनी में समुद्र के किनारे जलवे बिखरते नजर आ रही हैं। ऐसे में दिशा ने अब उस बिकिनी सीन की ही तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।
विज्ञापन

3 of 6
Aditya Roy Kapoor, Disha Patani - फोटो : amar ujala mumbai
दिशा पाटनी ने बिकिनी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'मलंग।' इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दिशा के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई दिशा को 'जलपरी' बता रहा है तो कोई कमेंट में लिखा रहा है- 'हाय गर्मी..'। वहीं एक यूजर ने लिखा- 'लगता है सर्दियां खत्म हो गईं।'
 

4 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि दिशा की ये चौथी बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले दिशा जिन भी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई हैं वो सभी 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दिशा की फिल्म मलंग भी सुपरहिट साबित हो सकती है। बता दें कि इससे पहले दिशा पाटनी, एम एस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी, बागी 2 और भारत में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
disha patani - फोटो : disha patani
वैसे फिल्मों के अलावा दिशा पाटनी अपनी निजी जिंदगी को भी लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इस बारे में दोनों की ओर से कभी भी पुष्टि नहीं की गई। लेकिन सीधे तौर पर इनकार भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
बात दिशा पाटनी के अपकमिंग फिल्मों की करें तो सलमान खान के साथ एक बार फिर दिशा नजर आएंगी। भारत के बाद अब दिशा की जोड़ी सलमान के साथ फिल्म राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई के लिए बनी है। फिल्म 2020 ईद में रिलीज हो सकती है। फिल्म में दिशा और सलमान के साथ ही जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें