फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा-आदित्य ही नहीं ये आठ सितारे भी पानी के अंदर कर चुके Liplock, इमरान हाशमी रहे सबसे आगे

Thu, 30 Jan 2020 02:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood underwater kiss scene - फोटो : file photo
दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'मलंग' है। 'मलंग' फिल्म अपने पोस्टर से लेकर ट्रेलर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। 'मलंग' के पोस्टर में दिशा आदित्य के कंधे पर बैठकर किस करती दिखीं तो वहीं ट्रेलर में दोनों पानी के अंदर लिपलॉक करते दिखे। इन दोनों का यह सीन चर्चा में बना हुआ है। हालांकि ये ऐसी पहली फिल्म नहीं है जिसमें हीरो-हीरोइन ने इस तरह का अंडरवॉटर सीन किया हो। इससे पहले भी कई सितारे इस तरह का बोल्ड सीन पानी के अंदर दे चुके हैं। जानिए ऐसे सितारों और फिल्मों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
Sushant Singh Rajput and Kriti Sanon - फोटो : file photo
सुशांत सिंह राजपूत-कृति सेनन 
'राब्ता' फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन ने पानी के अंदर लिपलॉक सीन दिया था। इन दोनों का यह सीन काफी चर्चा में रहा था। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
Shraddha Kapoor and Aditya Roy Kapur - फोटो : file photo
श्रद्धा कपूर- आदित्य रॉय कपूर 
आदित्य और श्रद्धा कपूर भी पानी के अंदर लिपलॉक सीन दे चुके हैं। इस फिल्म का नाम 'ओके जानू' है। ये फिल्म भी 2017 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया था। 'ओके जानू' फिल्म के गाने हिट हुए थे हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

4 of 5
Saif and Isha Talwar - फोटो : file photo
सैफ अली खान-ईशा तलवार
सैफ अली खान और ईशा तलवार एक साथ 'कालाकांडी' फिल्म में नजर आए थे। फिल्म रिलीज से पहले इसमें सैफ का लुक चर्चा में बना हुआ था। इस फिल्म में सैफ के अजीबोगरीब लुक दर्शकों को देखने को मिले थे। इन लुक्स के अलावा सैफ का पानी के अंदर दिया गया लिपलॉक सीन भी सुर्खियों में रहा जिसमें उनके साथ ईशा तलवार थीं। ये फिल्म 2017 में रिलीज हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Emraan Hashmi and Amyra Dastur - फोटो : file photo
इमरान हाशमी-अमायरा दस्तूर
बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी हमेशा अपनी फिल्मो में कहानी के अलावा किसिंग सीन की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इमरान का पानी के अंदर दिया गया लिपलॉक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इमरान ने यह सीन 'मिस्टर एक्स' फिल्म में दिया था। इस फिल्म में उनके साथ अमायरा दस्तूर थीं। ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। 

पूजा बेदी की बेटी अलाया ने खोले निजी जिंदगी के राज, बताया- 'मां के बॉयफ्रेंड के साथ कैसे हैं रिश्ते'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें