बॉलीवुड में बायोपिक फिल्म बनाने का दौर चल पड़ा है। नीरजा भनोट से लेकर सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बायोपिक बन चुकी है। कई बायोपिक आईं और बॉक्स ऑफिस पर धाराशायी हो गईं। वहीं एक दौर आया, जब बायोपिक फिल्मों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। हालांकि, ये फिल्में किसी के जीवन पर आधारित कितनी फीसदी सच्चाई बयां करती हैं, कहना मुश्किल होगा लेकिन आज हम आपको उन बायोपिक फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसमें रियल और रील लाइफ को बिल्कुल अलग रखा गया। इन फिल्मों के तथ्य बदले जाने पर दर्शकों ने खुद को ठगा महसूस किया।