राजनीति और फिल्म दो ऐसी दुनिया है, जिसमें कोई चाहे तो पैसा और शोहरत दोनों कमा सकता है। फिल्म हो राजनीति दोनों का दारोमदार जनता पर ही है। राजनीति और फिल्म की राहें भले ही अलग हो लेकिन दोनों का ताल्लुक गहरा है। आपने कई बार देखा हो कि चुनाव के समय राजनेता का प्रचार फिल्म सितारे करते हैं। वहीं कई फिल्मी सितारे हैं, जिन्होंने एक्टिंग के बाद राजनीति में हाथ आजमाया है। आज हम आपको ऐसे सितारों से मिलवाने जा रहे हैं, जिनका संबंध राजनीतिक घराने से है। इन सितारों ने बनी बनाई राजनीति की राह छोड़कर बॉलीवुड की ट्रेन पकड़ ली।