फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक एक्ट्रेस माहिरा खान के पक्ष में बोले 'रईस' के डायरेक्टर- 'मुझे लगता है कि हम गलत थे'

Sat, 16 Dec 2017 12:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Film Raees
फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को लेकर डायरेक्टर राहुल ढोलकिया का बयान आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि लोग गलत थे कि उन्होंने माहिरा को एक कलाकार नहीं बल्कि एक पाकिस्तानी के तौर पर देखा....
विज्ञापन

2 of 5
Film Raees
'रईस' के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने माहिरा का पक्ष लेते हुए उनका साथ दिया। दरअसल, हाल ही में माहिरा ने दुबई में एक अवार्ड इवेंट में फिल्म 'रईस' की पूरी टीम और फिल्म के सभी कलाकारों के साथ काम करने को अच्छा अनुभव बताया।
विज्ञापन

3 of 5
Film Raees
वहीं, इस पर फिल्म के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने लिखा कि 'कहीं न कहीं मुझे लगता है कि हम गलत थे। हमारे लोग भूल गए थे कि माहिरा खान एक कलाकार है, दुश्मन नहीं, हम एक एक्टर के तौर पर उसके अधिकारों से दूर रहे। ये गलत था। माहिरा आप बेमिसाल हो, फिल्म 'रईस' से जुड़ने के लिए शुक्रिया। 

4 of 5
Film Raees
बता दें कि पिछले साल उड़ी हमले के बाद से देश में पाक कलाकारों पर बैन लगा दिया गया था और उन्हें वापस उनके वतन जाने को कहा गया था। इस कड़ी में फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में काम करने वाले एक्टर फवाद खान को भी पाक वापस जाना पड़ा था और साथ ही माहिरा खान को फिल्म रिलीज से पहले ही हिंदुस्तान छोडना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Film Raees
फिल्म 'रईस' पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर माहिरा खान थी और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी पुलिस के रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आकड़ा पार किया थ। शाहरुख के चाहने वालों को ये फिल्म बेहद पसंद आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें