सलमान खान, एटली-प्रिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुनर्जन्म पर आधारित होगी फिल्म
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार एटली की अगली फिल्म एक बड़े बजट की पुनर्जन्म पर आधारित एक्शन ड्रामा होगी, जिसमें सलमान खान एक बिलकुल नए अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में दो युगों- अतीत और वर्तमान की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें दर्शकों को कई शानदार सीन देखने को मिलेंगे। सलमान खान इस फिल्म में एक योद्धा के रूप में अतीत के युग में दिखाई देंगे, जबकि वर्तमान युग की कहानी अभी तक पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। इस फिल्म के सभी पात्र दोनों समय रेखाओं में जुड़े होंगे।