फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan: इरफान संग आखिरी पलों को याद कर भावुक हुए अनूप सिंह, कहा- क्या पता था कि वह कभी वापस नहीं आएंगे

Sat, 29 Apr 2023 06:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया है। फैंस बाबिल में इरफान की झलक देखते हैं। बता दें कि दोनों के बीच काफी शानदार बॉन्डिंग थी। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान इरफान ने कहा था कि वह और बाबिल काफी अच्छे दोस्त हैं। बाबिल के बाद अब निर्देशक अनूप सिंह ने इरफान को याद कर के द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स को रिलीज किया है।

विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के जाने माने  निर्देशक अनूप सिंह बहुत खुश हैं क्योंकि उनकी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ काफी साल की देरी के बाद आखिरकार 29 अप्रैल को रिलीज हो गई है। इरफान खान की इस फिल्म का प्रीमियर 2017 में 70वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब फैंस अपने चहेते एक्टर को एक बार फिर पर्दे पर देखकर काफी खुश और भावुक भी हैं।

Rani Mukerji: 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के बाद नई फिल्म की तैयारी में रानी, वैभवी मर्चेंट करेंगी निर्देशन!

विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान - फोटो : social media

निर्देशक अनूप ने इरफान की पुण्यतिथि पर ‘सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ को रिलीज किया है। इस पर बात करते हुए अनूप ने कहा, ‘मैं दुख से घुट रहा हूं क्योंकि इरफान इस पल को देखने के लिए यहां नहीं हैं।’ अनूप ने बताया कि वह इस वक्त दुखी और खुश भी हैं। शशांक अरोड़ा ने भी अनूप का समर्थन करते हुए कहा, ‘यह दुख की बात है कि हम जिन लोगों से प्यार करते हैं वह हमें छोड़ देते हैं। हमने मिलकर जो कुछ बनाया है उसे साझा करने की खुशी काफी बड़ी है।’

Sara Ali Khan : केआरके ने ट्विटर पर उड़ाया सारा अली खान का मजाक, बोले- बेचारी पर तरस आता है

 

4 of 5
इरफान खान - फोटो : social media

शशांक ने इरफान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया, ‘इरफान मेरे सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। रेत के टीलों पर उनके साथ समय बिताना और उनसे सीखना एक अद्भुत अनुभव था। वह बहुत ही विनम्र, दयालु व्यक्ति थे। कम समय में ही उनके साथ रहकर मुझे यह पता चला था कि उनको गुलकंद का हलवा और पतंग उड़ाना बहुत पसंद था।’

Kriti Sanon: मां सीता नवमी पर पुणे के राम मंदिर पहुंचीं कृति सेनन, यूजर्स बोले- दिखावा कर रही हो?

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अनूप ने फिल्म की शूटिंग में आई परेशानियों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे याद है कि इरफान ज्यादातर समय रेत पर लेटे रहते थे। मुझे याद नहीं है कि वह अपनी वैनिटी वैन के अंदर थे तभी जाते थे जब उन्हें कपड़े बदलने पड़ते थे या थोड़ा सा टच-अप करना पड़ता था। वह स्थान शूटिंग के लिए काफी खराब थी, लेकिन इरफान ने कभी इस बात का एहसास नहीं होने दिया था।’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें